मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कैबिनेट में शुक्रवार शाम 5:00 बजे 11 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली, राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने सभी विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई, जिसमें चार नए और 7 पुराने चेहरे नजर आए कुल 8 कैबिनेट और 3 राज्य मंत्री ने शपथ ली |
मंत्री पद में शामिल हुए विधायकों के नाम |
1- सतपाल महाराज
2- बंशीधर भगत
3- धन सिंह रावत
4- हरक सिंह रावत
5- सुबोध उनियाल
6- यशपाल आर्य
7- अरविंद पांडे
8- रेखा आर्य
9- बिशन सिंह चुफाल
10- गणेश जोशी
11- स्वामी यतिस्वरानंद
आपको बता दें भाजपा के पावरफुल मंत्री मदन कौशिक की छुट्टी हो गई है जोकि इससे पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार में मंत्री थे , जो नए चार चेहरे तीरथ सिंह रावत कैबिनेट में शामिल हुए हैं वह है बंशीधर भगत पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष , मसूरी विधायक गणेश जोशी ,डीडीहाट से विधायक बिशन सिंह चुफाल और हरिद्वार ग्रामीण के विधायक स्वामी यतिस्वरानंद |
अगर कहा जाए तो पोर्टफोलियो बांटना मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के लिए काफी कठिन था इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पास 40 विभाग थे अब यह देखना बाकी है कि तीरथ सिंह रावत अपने पास कितने विभाग रखते हैं |
धन सिंह रावत, रेखा आर्य, स्वामी यतिस्वरानंद ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली|
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.