• 16/01/2025 7:27 am

देहरादून : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी 11 मंत्रियों को विभाग बांटें, जानिए किस को कौन सा विभाग मिला |

सभी मंत्रियों के शपथ ग्रहण के पांचवे दिन बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी 11 मंत्रियों को बांटे भी आइए जानते हैं किस किसको कौन से विभाग मिले हैं | मंगलवार को राजपाल बेबी रानी मौर्य ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की सलाह पर मंत्री परिषद के सदस्यों को विभाग बांटने के आदेश जारी किए |

1-कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई ,जलागम प्रबंधन ,पर्यटन भारत नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजनाएं संस्कृत एवं धर्मसव के दायित्व दिए गए हैं |

2-नई कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत को विदायी एवं संसदीय कार्य , खाघ, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, शहरी विकास आवास सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी के दायित्व दिए गए हैं |

3-कैबिनेट मंत्री हरि सिंह रावत को पहले की तरह, वन पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन , श्रम, कौशल विकास एवं सेवायोजन ,आयुष एवं आयुष शिक्षा के दायित्व दिए गए हैं |

4-नए कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल को पेयजल ,वर्षा जल संरक्षण ,ग्रामीण निर्माण एवं जनगणना के दायित्व दिए गए हैं |

5-कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण एवं निर्वाचन के दायित्व सौंपा गए हैं |

6-कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे को विद्यालय शिक्षा बेसिक एवं माध्यमिक ,खेल ,युवा कल्याण ,पंचायती राज एवं संस्कृत शिक्षा के दायित्व दिए गए हैं |

7-कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन उद्यान एवं कृषि प्रसंस्करण ,उद्यान एवं फलोंघोग, रेशम विकास एवं जैव प्रौद्योगिकी के दायित्व दिए गए हैं |

8-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग एवं खादी व ग्रामोद्योग के दायित्व दिए गए है |

•राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) डॉक्टर धन सिंह रावत को सहकारिता ,प्रोटोकॉल, आपदा प्रबंधन एवं पूर्ण निवास तथा उच्च शिक्षा के दायित्व दिए गए हैं |

•राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, पशुपालन ,दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन के दायित्व दे गए हैं |

•राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वामी यतीशवरानंद को भाषा ,पूनगठन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग के दायित्व दिए गए हैं |

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के पास वित्त, गृह ,लोक निर्माण, चिकित्सा ऊर्जा व आबकारी जैसे महत्वपूर्ण विभाग रहेंगे |

One thought on “देहरादून : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी 11 मंत्रियों को विभाग बांटें, जानिए किस को कौन सा विभाग मिला |”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *