उत्तरकाशी में नमामि गंगे की राज्य परियोजना प्रबंधन के अधिकारियों ने शुक्रवार को प्रस्तावित घाटों का निरीक्षण किया , 5 करोड़ 33 लाख गंगोरी के असी गंगा व गंगा नदी के संगम तट के लिए साथ ही 3 करोड़ 45 लाख रुपए गणेशपुर में शिवानंद आश्रम के समीप गंगा नदी के लिए इसके अलावा 4 करोड़ 30 लाख रूपए इंद्रावती घाट के लिए और 4 करोड़ 40 लाख रुपए धनपति नदी के लिए इन घाटों को जल्द मिलेगी स्वीकृति इसके अलावा 7 करोड़ 13 लाख की लागत से बन रहे मनेरी सेवा आश्रम के समीप घाट का भी टीम के अधिकारियों ने निरीक्षण किया |
उत्तराखंड के राज्य परियोजना प्रबंधन समूह के नदी विशेषज्ञ पीयूष कुमार सिंह ने कहा प्रस्तावित इंद्रावती घाट ,धनपति घाट, गंगोरी घाट ,गणेशपुर घाट निर्माण स्वीकृति के लिए नमामि गंगे भारत सरकार जल शक्ति मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट भेजेंगे साथ ही गंगा विचार मंच उत्तराखंड के प्रदेश संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि वहां जल्द ही प्रस्तावित सभी घाटों की स्वीकृति के लिए केंद्रीय जल शक्ति व नमामि गंगे मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी से भेंट करेंगे |
इस मौके पर अनुरक्षण विशेषज्ञ रोहित जयाडा, ईई सिंचाई मधुसूदन बलूनी, राजेश नौटियाल, नीरज बहुगुणा, हरीश घलवान ,प्रधान प्रताप रावत आदि मौजूद थे |
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.